मिस यूनिवर्स 2021 का खुबसूरत ताज इंडिया की हरनाज संधू ने अपने नाम कर एक बार फिर से भारत का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस वर्ष 12 दिसंबर को इजराइल में पूरा हुआ है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से अधिक खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
आपको बता दे पहले 70 वीं मिस यूनिवर्स 2021 में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज़ संधू ने सबसे ऊपर 10 में स्थान पर अपनी जगह बनाई थी। इस प्रतियोगिता की शुरुआत में जजों को इम्प्रेस करने के बाद, हरनाज ने स्विमसूट राउंड के लिए रनवे पर अपना बेहतरीन कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन दिखाया है । एक शानदार मैरून कैप-स्लीव स्विमसूट पहने, हरनाज़ ने सभी को काफी ज्यादा इम्प्रेस कर दिया और टॉप 10 में अपना स्थान बना लिया था।
नोरा फतेही ने व्हाइट ड्रेस में दिखाया अपना कातिलाना लुक, तस्वीरें हुईं वायरल
इन देशों की सुंदरियों ने लिया भाग
बता दे इसी के साथ हरनाज ताज को पाने के लिए एक कदम और भी आगे बढ़ गयी। उसके साथ टॉप 10 में पराग्वे, प्यूर्टो रिको, यूएसए, दक्षिण अफ्रीका, बहामास, फिलीपींस, फ्रांस, कोलंबिया और अरूबा की खुबसूरत सुंदरियां शामिल हुयी थी। हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट के लिए टॉप फेवरेट्स में से एक बताया जा रहा था। इस बार से ये प्रतियोगिता इलियट, इज़राइल में आयोजित हो रहा है। एक इंटरव्यू में, हरनाज़ ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जाने के अपने उत्साह को सभी के साथ शेयर किया। उन्होंने ये भी कहा, ‘मैं हमेशा से एक इंटरनेशनल मंच पर भारत की कहलाना चाहती थी। अब ये हो रहा है। मुझे इस वर्ल्ड फोरम पर अपने देश के 1.3 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे मिले इस सभी अवसरों के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगी’।
मिस यूनिवर्स 2021 बनने के लिए ऐसी की तैयारी
बता दे इस मंच पर इंडिया को रिप्रेजेंट करने की अपनी तैयारी में आए बड़े चैलेंज पर बात करते हुया कहा कि, ‘मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि मेरी जीत (लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 के रूप में) के बाद से, हमारे पास मिस यूनिवर्स की तैयारी के लिए केवल एक महीने का ही वक्त था । इतने कम समय में मुझे ग्रूम करना एक बड़ी चुनौती बन गयी थी । टीम और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है।’





Recent Comments