हर कोई निखरी और बेदाग़ त्वचा की कामना करता है| लेकिन आज-कल के भागदौड़ भरे जीवन में ऐसा हो पाना थोडा सा मुश्किल हो जाता है| सुबह नहाकर नार्मल क्रीम लगाना तो आम बात है क्या अपने कभी भी नाईट क्रीम के बारे में सुना है? सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी होती है?
जितना जरूरी डे क्रीम को लगाना होता है उतना ही जरूरी नाईट क्रीम भी होती है| नाइट क्रीम आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ जवां और मॉइस्चराइज भी रखती है| इससे आपकी त्वचा संबंधी कुछ समस्याएं भी जल्द दूर हो जाती है| आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी होती है इसके बारे में बताएँगे| तो आइये जानते त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी है और किस तरह से ये नाईट क्रीम काम करती है….
सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी है?
वैसे तो मार्केट में कई अलग-अलग तरह की नाईट क्रीम आती है| लेकिन सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी होती है ये जानना काफी ज्यादा जरूरी होता है| आइये जानते है आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी होती है|
1.बायोटीक बायो व्हीट जर्म फार्मिंग फेस एंड बॉडी नाइट क्रीम
सबसे अच्छी नाइट क्रीम की लिस्ट में पहले नंबर पर है बायोटीक बायो व्हीट जर्म फार्मिंग फेस एंड बॉडी नाइट क्रीम | ये काफी अच्छी नाईट क्रीम होती है| इस क्रीम के अंदर व्हीट जर्म ऑयल का यूज किया जाता है, जिसमें कई सारे नेचुरल तेल की तुलना में ज्यादा मात्रा में विटामिन-ई पाई जाती है। यह क्रीम एक तरह कि एंटीऑक्सीडेंट कहलाती है। इसके साथ ही इसमें सूरजमुखी, बादाम के तेल और गाजर का अर्क भी शामिल होता है, जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज और मजबूत बनाए रखने में मदद करती है|
गुण:
- यह क्रीम आपकी त्वचा को काफी गहराई से पोषण प्रदान करती है।
- ये क्रीम आपकी त्वचा को कोमल और बेदाग़ बनती है।
- ये क्रीम ज्यादा चिपचिपी नहीं होती है|
- यह क्रीम ज्यादा महंगी नहीं है।
अवगुण:
- मुंहासों से राहत दिलाने में काफी ज्यादा टाइम लगाती है|
2. लक्मे 9 टू 5 नेचुरली नाइट क्रीम
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है लक्मे 9 टू 5 नेचुरली नाइट क्रीम| लक्मे की नाईट क्रीम काफी ज्यादा अलग और असरदार होती है| ये क्रीम काफी ज्यादा नरम और चिकनी होती है जो कि आपकी त्वचा पर आसानी से अवशोषित होती है। ये क्रीम आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करती है और चेहरे के दाग-धब्बो को भी दूर करती है। इस क्रीम में शुद्ध एलोवेरा का अर्क मौजूद होता है , जो कि हर तरह से आपकी त्वचा पर लाभकारी प्रभाव डालता है| साथ ही त्वचा को निखरा और जवां भी बनाता है|
गुण:
- इस क्रीम की खुशबू बहुत ही ज्यादा सुगंधित होती है।
- हर तरह कि त्वचा के लिए फायदेमंद होती है|
- त्वचा को नमी देकर जवां बनाने में सहायता करता है|
- ये क्रीम आपकी त्वचा कि रंगत में भी फर्क लाती है|
अवगुण:
- मुंहासों पर जल्द असर नहीं करती है|
3. गार्नियर स्किन नेचुरल लाइट कम्प्लीट नाइट क्रीम
सबसे अच्छी नाइट क्रीम की लिस्ट में अगली बारी है गार्नियर स्किन नेचुरल लाइट कम्प्लीट नाइट क्रीम की| इस क्रीम में विटामिन-सी, नींबू और दही की बराबर मात्रा पाई जाती है। इस क्रीम का यूज करने से आपकी त्वचा कि नमी बनी रहती है और मृत कोशिकाओं से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाता। साथ ये क्रीम आपकी त्वचा के सारे दाग- धब्बों को कम करके उसमें निखार लाने का काम करती है। इस क्रीम की एक और भी ख़ास बात है| इस क्रीम में अल्ट्रा-लाइट चीज़ों का यूज किया गया है जो आपकी त्वचा की परतों में आसानी से समां जाती है| ये बेस्ट क्रीम के रूप में मानी जाती है
गुण:
- ये क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज रखने का काम करती है।
- ये क्रीम स्किन में जल्द ही अवशोषित हो जाती है। जिससे जल्द ही असर होता है|
- अगर आपकी स्किन थोड़ी रुखी है तो ये आपके लिए बेस्ट क्रीम है|
- इस क्रीम की कीमत भी काफी ज्यादा कम है|
अवगुण:
- इस क्रीम में कुछ केमिकल पाए जाते है।
4. पॉन्ड्स एज मिरेकल रिंकल करेक्टर नाइट क्रीम
सबसे अच्छा नाइट क्रीम में लिस्ट में नेस्ट नंबर पर है पॉन्ड्स एज मिरेकल रिंकल करेक्टर नाइट क्रीम| पॉन्ड्स कंपनी का ऐसा दावा है कि यह क्रीम आपके चेहरे कि झुर्रियों, लाइनों और उम्र के बढ़ने से चेहरे पर नजर आने वाले धब्बे को कम करने मे सहायता करती है। साथ ही चेहरे में निखार लाने का भी काम करती है|
गुण:
- उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।
- त्वचा को बेदाग़ बनाती है|
अवगुण:
- इस क्रीम कि पैकेजिंग अच्छी नहीं है|
- कुछ लोगो का ऐसा कहना है कि क्रीम के यूज से लोगो को कील-मुंहासे की समस्या हुयी है|
- इस क्रीम का दाम कुछ ज्यादा है|
नाइट क्रीम का यूज कैसे करें?
ऊपर हमने आपको सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी है इसके बारे में बताया तो आइये अब जानते है कि नाइट क्रीम का यूज कैसे करें | इस क्रीम को सही तरह से यूज करने पर ही इस क्रीम का असर होता है| फॉलो करें नीचे दिए हुए टिप्स…
- इस क्रीम को अपने चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ़ कर लें, ताकि आपके चेहरे पर जो भी धूल-मिट्टी मौजूद हो बिलकुल साफ़ हो जाए|
- इसके बाद अपने चेहरे को तौलिये से पोंछकर उसे सूखा लें।
- इसके बाद थोड़ी-सी क्रीम को अपनी उंगलियों पर लेकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें|
- उसके बाद क्रीम को अपने हाथ से पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से में अच्छे से लगाकर गोल-गोल मालिश करें।
- इस क्रीम को रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह होते ही ठंडे पानी से धो लें|
अपनी त्वचा के लिए बेस्ट नाइट क्रीम कैसे चुनें?
अगर आप अपनी त्वचा के लिए एक बेस्ट नाइट क्रीम लेना चाहते है तो उसके चुनाव के समय आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए|
- नाईट क्रीम को चुनते समय हमेशा ये ध्यान रखे कि वो नेचुरल तत्वों के गुण से भरपूर क्रीम होनी चाहिए|
- अगर आपकी त्वचा थोड़ी ऑयली हो तो हमेशा जेल युक्त क्रीम का ही चुनाव करें , ताकि त्वचा में मौजूद जितना भी तेल हो वो निकल जाए|
- किसी भी क्रीम को लगाने से पहले अपने त्वचा विशेषज्ञ से जरुर पूछे|
- कोशिश करें कि जिस क्रीम में शहद, एलोवेरा, गुलाब का तेल, जोजोबा ऑइल या जैतून के तेल का यूज हुआ हो वही क्रीम लें|
- एक अच्छी खुशबू वाली क्रीम का चुनाव करें|
आशा करती हूँ आपको सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिल गयी होगी | अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे आगे जरुर शेयर करें और हमे फॉलो करना बिलकुल भी ना भूले
पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. रात को सोने से पहले कौन सी क्रीम लगाएं?
उ. रात को सोने से पहले आप नींबू और दूध क्रीम का फेस मास्क यूज कर सकते है| इसके लिए एक बाउल में एक बड़ा सा चम्मच डेयरी क्रीम ले ले और इसमें एक चौथाई छोटा चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस पूरे घोल को अपनी त्वचा पर लगा ले और रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
प्र. फेस के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है?
उ. फेस के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है ये जानने के लिए नीचे दी हुयी लिस्ट को फॉलो करें|
- निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजर क्रीम
- हिमालया हर्बल रिवाइटलाइजिंग नाइटक्रीम
- वाओ स्किन साइंस एंटी एजिंग नाइटक्रीम