14.2 C
Noida
Tuesday, November 11, 2025

From Trends to Headlines – News That Matters.

लाइफस्टाइलसेहतअनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर रात पिएं सोआ...

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर रात पिएं सोआ मिल्क, जानिए इसके लाजवाब फायदे  

आजकल की बिजी और टेंशनफुल लाइफ में लोगो के पास किसी चीज़ के लिए भी टाइम नहीं है|  इससे पहले लोग वक्त के काफी ज्याद पाबंद हुआ करते थे। खानपान से लेकर आराम तक की चीजों में सही दिनचर्या के हिसाब से रहते थे । हालांकि, वक्त  के साथ इसमें काफी ज्यादा बदलाव हो गया है।

आजकल लोग तनावभरी ज़िंदगी जीने लग गए हैं। साथ ही खराब दिनचर्या, गलत खानपान और देर रात जागने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और नींद न आना आदि बीमारियां और तनाव जैसी परेशानी हो जाती हैं। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करना, उचित खानपान, थोड़ी एक्सरसाइज और पर्याप्त रूप से नींद जरूरी है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो सोआ का सेवन जरुर करे । तो आइये जानते है..

सोआ क्या है?   

आपको बता दे आयुर्वेद में सोआ को एक जड़ी-बूटी की तरह ही माना जाता है। इसकी पत्तियों, फूलों और बीजों का यूज किया जाता है। यह सौंफ के पौधे के ही समान होती है। दोनों को पहचानने में भी आपको शायद थोड़ी दिक्कत हो। कई लोग सोआ को सौंफ ही समझ बैठते हैं। इसमें कई सारे औषधीय और लाभकारी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये बीज नींद ना आने की समस्या को दूर करने मदद करते है| इसके साथ-साथ ये कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होते हैं। कई शोधों में ये खुलासा हुआ है कि सोआ के बीज के सेवन से अनिद्रा में काफी जल्दी आराम मिलता है।

कैसे करें इसका सेवन

अगर आप नींद ना आने की समस्या से परेशान है तो आपको हर रात में सोआ सीड्स को दूध में मिलाकर उसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच सोआ बीज को डालकर अच्छी रोजाना इसके सेवन से अनिद्रा में आराम मिलता है।

आवश्यक सूचना :इसमें दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए ही हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर बिलकुल ना लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

OUR NEWSLETTER

GET EXCLUSIVE FULL ACCESS TO PREMIUM CONTENT

GET NOTIFIED FOR EVERY CONTENT

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Latest news

latest videos

More article