Exclusive Articles सबसे अच्छी फुट क्रीम कौन सी है? जानिए इसके बारे में

 सबसे अच्छी फुट क्रीम कौन सी है? जानिए इसके बारे में

सबसे अच्छी फुट क्रीम का चुनाव कैसे करें ?

हम जितना ध्यान अपने चेहरे का रखते है क्या उतना ही ध्यान हम अपने पैरों का भी रखते है? शायद नहीं क्यूंकि कुछ लोगो का ऐसा मानना है की सारी की सारी खूबसूरती चेहरे से ही होती है लेकिन ऐसा नही है|  शरीर को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने में सभी अंगों की बराबर भागीदारी होती  है| जितनी चेहरे की सुंदरता जरूरी होती है उतनी ही पैरो की भी| सर्दियों के मौसम में कुछ लोगो को पैरों की एड़ियाँ फटने की समस्या हो जाती है|  ऐसे में अगर आप इनका खास ख्याल रखते है तो इससे बचा जा सकता है। वैसे तो मार्केट में कई अलग-अलग तरह के ब्रांड की फुट क्रीम मिल जाती है| लेकिन आपके पैरो के लिए एक सही क्रीम का चुनाव काफी ज्यादा जरूरी होता है|

क्या आपको भी फटी हुयी एड़ियों की समस्या है? और आप इसके लिए एक अच्छी क्रीम की तलाश कर रहे है तो आज हम आपको फटी हुयी एड़ियों के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में बताने जा रहे है| फटी हुयी एडियों के लिए सही क्रीम कौन सी है ये जानने के लिए इस लेख को लास्ट तक पढ़े…..

1.हिमालया वेलनेस फुट केयर क्रीम

 

सबसे अच्छे फुट क्रीम की लिस्ट में सबसे पहले बारी है मशुहुर ब्रांड हिमालया की । हिमालया की ये वेलनेस फुट केयर क्रीम खासतौर पर फटी हुयी एड़ियों और पैरों की देखभाल के लिए ही बनाई गयी है। इसमें कई तरह की आवश्यक गुण मौजूद है जैसे-शहद, हल्दी, मेथी के बीज आदि| इस क्रीम की सबसे ख़ास बात ये है की ये क्रीम फटी हुयी एड़ियों पर 72 घंटों तक अपना प्रभाव बनाए रखने में मदद करती है| वहीं, इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण आपकी फटी हुयी एडियों को ठीक करने मे सहायता कर सकते है| आइये अब जानते है की इस क्रीम में कौन-कौन से गुण है और कौन-कौन से अवगुण?

गुण

  • इस क्रीम में मौजूद शहद आपके पैर को मॉइस्चराइज करने में सहायता करने में मदद करता है|
  • जैसा की आपको पता है इस क्रीम मे हल्दी की मात्रा है इस वजह से इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी हैं। जो आपको किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाती है|
  • ये क्रीम ड्राईनेस को दूर करती है|
  • यह क्रीम आपके पैरों को मुलायम बनती है|
  • ज्यादा चिपचिपी नहीं है इसीलिए जल्द ही आपके पैरों में अवशोषित हो जाती है|

अवगुण

  • इसमें पैराबेन की मात्रा पायी जाती है।
  • इसका असर कुछ देर से होता है|

2. खादी नेचुरल जैस्मिन एंड ग्रीन टी हर्बल फुट क्रैक क्रीम

जैसा की आपको पता है हम बात कर रहे है सबसे अच्छी फ़ोट क्रीम की की तो इस लिस्ट में अगली बारी है खादी नेचुरल जैस्मिन एंड ग्रीन टी हर्बल फुट क्रैक क्रीम की| ये एक हर्बल फुट क्रैक क्रीम है । कंपनी की अगर माने तो यह एक प्राकृतिक तत्व युक्त फुट क्रीम की तरह ही काम करती है। यह क्रीम आपके पैरों की त्वचा को मुलायम बनाने में सहायता कर सकती है। इस क्रीम में आपको कई तरह के गुणकारी तत्वों की मौजूदगी मिल जाती है| आइये जानते है इस क्रीम के गुण और अवगुण के बारे में |

गुण

  • ये क्रीम आपके पैरों की त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करती है|
  • यह क्रीम आपके पैरों के निखर को वापस लाने मदद करती है|
  • नमी को लॉक करती है|

अवगुण

  • हो सकता है कुछ लोगो को इद्की खुशबू पसंद हो|

3. एवोन क्रैक हील क्रीम

इस लिस्ट में अगला नाम है एवोन क्रैक हील क्रीम का| ये एक मशहूर ग्लोबल ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी के रूप में जानी जाती है, जो कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है। उनमे से एक है एवोन क्रैक हील क्रीम| जो आपके पैरों की रूखी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायता करता है|  अब जानते है इस क्रीम में कौन-कौन से गुण और अवगुण मौजूद है|

गुण

  • ये क्रीम आपकी स्किन में अच्छी तरह से अवशोषित हो जाती है।
  • ये फुट क्रीम बिलकुल भी चिपचिपी नहीं महसूस होती है।
  • ये क्रीम आपकी फटी हुयी एड़ियों का ध्यान रखने में मदद करती है|
  • क्रीम का दाम काफी है|

अवगुण

  • इसका प्रभाव देर से दिखाई देता है|

4. काया क्लिनिक डीप नॉरिश एल्बो एंड फुट क्रीम

इस लिस्ट में अगला नाम है काया क्लिनिक डीप नॉरिश एल्बो एंड फुट क्रीम का| ये एक चर्चित ब्रांड्स में से एक माना जाता है। काया के कई सारे प्रोडक्ट्स बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं| यह एक 2 इन 1 क्रीम भी है|  मतलब ये सिर्फ पैरों के लिए बल्कि कोहनी के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी होती है| शिया बटर और नारियल तेल के गुणों से भरपूर ये क्रीम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायता करती है|

गुण

  • यह क्रीम आपके पैरों और कोहनी दोनों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है।
  • यह आपकी त्वचा को गहराई से जाकर पोषण प्रदान करता है।
  • यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके मुलायम बनती है|
  • यह फुट क्रीम आपकी त्वचा में जल्द ही अवशोषित हो जाती है।

अवगुण

  • यह फुट क्रीम काफी ज्यादा थिक होती है|

पैरों के लिए सबसे अच्छी फुट क्रीम कैसे चुनें?

पैरो के लिए एक सही क्रीम चुनने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें …

  • हमेशा एक बात का ध्यान रखे की अपने पैरों की त्वचा और स्थिति के हिसाब से ही फुट क्रीम को चुने।
  • हो सके तो हर्बल या फिर नेचुरल सामग्री से युक्त फुट क्रीम को चुने|
  • फुट क्रीम वहीँ चुने जिसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हो।
  • जितना हो सके केमिकल युक्त क्रीम को बिलकुल भी ना चुने|
  • ऐसी क्रीम को चुनें जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करे।
  • क्रीम में पड़ी हुई सभी सामग्री के बारे में जरुर जाने|
  • पैरो में अवशोषित होने वाली फुट क्रीम का यूज करें|

आशा करती हूँ आपको ऊपर दी गयी जानकारी से पैरों के लिए सही क्रीम कौन सी है इसकी जानकारी मिल गयी होगी|  इस तरह की जानकारी के लिए हमारे इस article को आगे जरुर शेयर करे|

 

 

OUR NEWSLETTER

GET EXCLUSIVE FULL ACCESS TO PREMIUM CONTENT

GET NOTIFIED FOR EVERY CONTENT

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Latest news

latest videos

More article