आजकल के दौर में हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना एक आम प्रॉब्लम है। वैसे तो बाल झड़ने के पीछे कई सारी वजह हो सकती है| तनाव, ख़राब खानपान, अनिश्चित दिनचर्या आदि| इसके अलावा इस दौरान स्ट्रेस भी बालों की गिरने के पीछे की एक वजह है। बालों का झड़ना रोकने के लिए मार्केट में कई तरह की दवाइयां और प्रोडक्ट आते हैं, लेकिन प्रकृति ने भी हमें ऐसी कई चीज़ें दी हैं, जिनकी सहायता से हम इस परेशानी को दूर कर सकते है। तो आइए जानते कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जिनके यूज सेबालों के गिरने की समस्या को दूर कर सकते है।
प्याज़
भारतीय खानों में प्याज़ का यूज लगभग हर खाने में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों की मज़बूती के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है।इसके लिए आप प्याज़ का रस निकालकर उसे नारियल तेल में अच्छे से मिलाएं| फिर इससे बालों की जड़ों की अच्छे से मसाज करें। इसके अलावा भी मार्केट में ऑर्गैनिक प्याज़ का तेल या शैम्पू आसानी से मिल जाता हैं।
आंवला
आंवला भी बालो के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है| विटामिन सी से भरपूर आंवला का रोज़ाना सेवन से आप कुछ ही दिनों अपने बालों में फर्क देख सकती हैं। आप आंवले को खाली भी खा सकते हैं या चाहे तो इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं|
पालक
कई बार आपके बालों के झड़ने के पीछे के वजह आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए खाने में विटामिन-सी के साथ आयरन का भी सेवन करना चाहिए । पालक आयरन के साथ विटामिन-सी से भी भरपूर होता है। इसे आप सब्ज़ी या फिर सूप के माध्यम से डाइट में ले सकते हैं।
आवश्यक सूचना : इसमें दिए गए सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी भी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में ना लें। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।





Recent Comments