Exclusive Articlesghar ko decorate kaise kare? जानिए पूरी डिटेल

ghar ko decorate kaise kare? जानिए पूरी डिटेल

हर कोई अपने घर को सुन्दर और सुसज्जित रखना पसंद करता है| क्यूंकि घर एक ऐसी जगह होती है जहाँ पर हम अपने जीवन का काफी बड़ा भाग बिताते है|  घर एक खाली पन्ने की तरह होता है जिस पर हम अपने मन की कोई भी आकृति बना सकते है| ghar ko decorate kaise kare ?

कोई ख़ास अवसर हो या फिर ऐसे ही घर का खुबसूरत दिखना काफी जरूरी होता है क्यूंकि इससे आपको भी एक अच्छा मौहाल मिला पता है और आपके घर में आने वाले लोग भी इसकी काफी ज्यादा तारीफ करते है | ghar ko decorate kaise Karen….? क्या आप भी ये जानना चाहते है? सब का अपना-अपना तरीका होता है घर को सजाने का कुछ लोग के लिए जहाँ बस नए पर्दे लगा देना ही घर की सजावट कहलाता है वही कुछ लोगो के लिए जितना भी कर ले उतना कम होता है|

आप अपने घर की सजावट में जब भी कोई बड़े बदलाव करते है, तो आपको एक अच्छे इंटिरियर के साथ-साथ छोटी-छोटी चीजों को सजाना भी जरुरी हो जाता है| क्या आप भी अपने घर को सजाना चाहते है? क्या आप भी आने वाले त्योहारों के लिए अपने घर को एक अलग अंदाज़ से तैयार करना चाहते है? अगर हां तो आज हम आपको इस article के माध्यम से ghar ko decorate kaise Karen…. ये बताएँगे, आइये जानते है|

ghar me decoration kaise kare? फॉलो करें ये लिस्ट

1. प्राकृतिक वातावरण का करे यूज

घर को खुबसूरत बनाने के लिए कई सारी चीज़ों की जरूरत होती है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जरूरी होता है प्रकृति से जुड़ना| अक्सर लोग प्रकृति को देखने के लिए ना जाने कहाँ-कहाँ जाते है| क्यूंकि प्रकृति से खुबसूरत कुछ भी नहीं हो सकता है | हर दिन की शुरुआत अगर प्रकृति के दर्शन के साथ हो तो कितना अच्छा होगा|

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि प्रकृति को घर कैसे लाया जाएँ? इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है| आपको बस कुछ छोटे-मोटे पौधों को लगाना है| जिससे आप एक छोटा सा गार्डन तैयार कर लें| इससे आप घर में बैठे-बैठे ही प्रकृति का मजा ले सकते है साथ ही इससे आपके घर की सुंदरता में भी चार चाँद लग जाएँगे|

2.नए पर्दे और सोफा कबर का करें यूज

जैसा की हमने आपको ऊपर भी बताया है कि घर को सजाने में कई सारी चीज़ों का हाथ होता है| तो उनमे से एक है पर्दे और सोफा कवर | कई बार हम पूरा घर तो साफ़ कर देते है लेकिन पर्दें और सोफा कवर बदलना भूल जाते है | लेकिन अगर हम सोफे को अच्छे से साफ़ करके फिर उसके कवर बदल देते है और पर्दे भी नए लगा देते है तो भी घर को एक नयी चमक मिल जाती है| आप चाहे तो घर के द्वार पर पर्दे भी लगा सकते है ।

इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जो भी पर्दे लगाए वह पर्दे आपके घर की दीवारों से मैचिंग होने चाहिए । कोशिश करें पूरे घर के पर्दों को सेम रखे ऐसा करने से घर की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है | अगर आपको अपने घर की कोई चीज थोड़ी सी पुरानी लग रही है, तो आप उस चीज पर नया कवर लगाकर आप चीज़ को नया कर सकते है। इससे आपको वो चीज़ अपने घर से हटानी भी नहीं पडती है और वो चीज़ भी एकदम नयी हो जाती है|

3.फूल और दिए का करें यूज

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे फूल ना पसंद हो| घर की सजावट में फूलों का अहम रोल होता है| इसके लिए आप चाहे तो घर में आर्टिफिशियल या फिर असली के फूलों का भी यूज कर सकते है| इसके लिए एक वास्क में थोडा सा पानी भर के उसमे आर्टिफिशियल या फिर असली के फूलों को लगा सकते है और हो सके तो पानी के ऊपर तैरने वाले दो-तीन दिए जला कर उसमे रख दें| क्यूंकि जब फूल और दिए एक साथ तैरते है तो काफी ज्यादा अच्छे लगते है|

आप चाहे तो लाइट बंद करके भी इसका मजा ले सकते है| आप इसे चीनी –मिट्टी और कांच के बॉक्स या फिर किसी गमले में बना सकते हैं।

4.मूर्तियों और पेंटिंग का करें यूज

घर को खुबसूरत बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजें बहुत ज्यादा काम आती है। आप चाहे तो घर को सजाने के लिए मूर्तियों का भी यूज कर सकते हैं। बाजार में अलग-अलग तरह की मूर्तियां मिल जाती है  है। ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं की आप पैसे वाली मूर्तियां ही खरीदे।

आप दिखने में खुबसूरत और छोटे-छोटे मूर्तियों का भी यूज कर सकते हैं। जहाँ भी आपको लगे की इस मूर्तियों को रखने से आपके घर की खूबसूरती में चार चाँद लग सकते है वहां आप इन्हें रख सकते है| आप चाहे तो घर को सजाने के लिए पेंटिंग्स का भी यूज कर सकते है इनसे भी आपके घर की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है|

5.कालीन का करें यूज

जितना जरूरी दीवारों और टेबल्स को आकर्षक बनाना होता है उतना ही ज्यादा जरुरी नीचे की जामीन को भी| घर में अगर आप कालीन का इस्तेमाल करते है घर की रंगत कही ज्यादा बढ़ जाती है।ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं की आप पूरे घर में कालीन बिछाएं| कालीन का यूज आप ड्राइंगरूम और कमरों में कर सकते है| कोशिश करें की जगह के हिसाब से ही कालीन का चुनाव करें|

6.मोमबत्तियों का यूज करें

आपके मन में हमेशा ही ये सवाल आता है कि ghar decorate kaise Karen? तो आइये जाने| मोमबत्तियां केवल रोशनी बढ़ाने का ही काम नहीं करती है, ये आपके घर को भी निखारने का काम करती है। आप चाहे तो कम रोशनी में किसी भी खाली हिस्से में इन्हें रखकर उस जगह की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। किसी भी खाली पड़े टेबल पर अलग-अलग तरह के रंग और अपने मन के साइज की मोमबत्तियों का यूज कर सकते है इसके बाद आपका घर एकदम दमक उठेगा|

7.बर्तन का करें यूज

मिट्टी या फिर चीनी मिट्टी के बर्तन भी आपके घर को खुबसूरत बना सकते है। आप चाहे तो रंग-बिरंगे बर्तनों का यूज कर सकते है और चाहे तो छोटे-छोटे कप्स का भी यूज कर सकते है|

8.बुक्स का करें यूज

घर को सजाने में बुक्स भी अहम रोल निभाती है| आप चाहे तो कुछ इंट्रेस्टिंग किताबें अपने कमरे में सजा सकते है|इससे भी घर का रूप निखर जाता है|

आशा करती हूँ आपको ghar ko decorate kaise Karen इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी| हमने ऊपर आपको घर को सजाने के अलग-अलग तरीके बताएं है| अगर आपको ये article अच्छा लगा हो तो इसे आगे जरुर शेयर करें|

पूछे जाने वाले सवाल

प्र. अधिक धन खर्च के बिना घर की सजावट कैसे कर सकते हैं?

उ. घर को सजाने की कुछ आसान tips

  • फर्नीचर के रख रखाव को बदले|
  • सफाईकरके रंगों का यूज करें
  • सोफे और तकियों का कवर बदले|
  • तस्वीरें या पेंटिंग लगाएं|
  • कालीन को बिछाएं|

प्र. कैसे हम अपने घर को सजाने कर सकते हैं?

उ. घर को कई तरह से सजाया जा सकता है| इसके लिए आप फ्लावर वास में ताजे फूल लगा सकते है या फिर चाहे तो लिविंग रूम में कालीन भी बिछा सकते है। घर को डेकोरेट करने के लिए आप अलग-अलग साइज के कांच के ग्लास में रेत भरकर भी रख सकती है । बुक्स भी घर की रौनक को बढ़ा सकती है|

 

OUR NEWSLETTER

GET EXCLUSIVE FULL ACCESS TO PREMIUM CONTENT

GET NOTIFIED FOR EVERY CONTENT

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Latest news

latest videos

More article