रूस और यूक्रेन युद्ध अब काफी ज्यादा बढ़ चुका है, साथ ही ये एक अलग ही रूप में दिखाई दे रही है| एक तरफ जहाँ रूसी सैन्य बल यूक्रेनी की जमीनों पर अपना कब्ज़ा करते हुए दिखाई दे रहे है तो वहीं रूस ने अपने देश में फेसबुक के साथ-साथ कई सारी दूसरी वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है।
आपको बता दे कि रूस की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने फेसबुक के ऊपर रूसी मीडिया के साथ पक्षपात करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद रूस ने एक और कानून को लागू कर दिया है, जिसमें मास्को को स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के ऊपर बात कही , जिससे की देश में बीबीसी, ब्लूमबर्ग और अन्य दूसरे इंटरनेशनल मीडिया को सस्पेंड कर दिया है। बस इतना ही नही रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब ट्वीटर को भी बैन कर दिया है।
रूस और यूक्रेन युद्ध का आज दसवां दिन
आपको बता दे आज यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध का 10वां दिन है। वहीँ रूस के सैनिक काफी तेजी से यूक्रेन के शहरों पर अपना कब्जा करते जा रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध होने के बाद से यह यूरोपीय राज्य पर एक सबसे बड़ा हमले की तरह है।
बता दे रूस की संसद के द्वारा शुक्रवार को एक गलत न्यूज को लेकर एक कड़े कानून का ऐलान किया है , संसद में एक बड़ी बहस छिड़ी, जिसमें ये कहा गया कि सेना के खिलाफ फेसबुक के साथ-साथ अन्य दूसरी वेबसाइटों के द्वारा फर्जी खबर फैलाई गयी है| रूस सरकार ने समर्थित चैनलों, बीबीसी और वायस आफ अमेरिका की कई वेबसाइटों को बैन करने कर देने के लिए फेसबुक को बैन किया है। वहीँ सीएनएन और सीबीएस ने अपनी न्यूज में कहा है कि वे रूस में अपने प्रसारण को बंद कर रहे है|
Recent Comments